Homeहमर बिलासपुरकेंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं

बिलासपुर। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने रविवार को अपने बिलासपुर कार्यालय में जनदर्शन का आयोजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। सांसद ने एक-एक कर सभी फरियादियों की बात सुनी और समाधान का आश्वासन दिया। सांसद तोखन साहू, केंद्रीय मंत्री पद की जिम्मेदारियों के कारण अक्सर बाहरी राज्यों के दौरे पर रहते हैं। इस वजह से उनका संसदीय क्षेत्र में उपस्थित होना कम हो पाता है।

लेकिन रविवार को अवकाश के दिन उन्होंने समय निकालकर अपने क्षेत्र के नागरिकों से रूबरू होने का निर्णय लिया। जनदर्शन में पहुंचे लोगों ने बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य सुविधाओं और प्रशासनिक दिक्कतों से संबंधित अपनी समस्याएं सांसद के सामने रखीं। कुछ लोगों ने व्यक्तिगत स्तर की परेशानियां भी बताईं, जिन पर मंत्री ने गंभीरता से चर्चा की। सांसद साहू ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों से भी कहा कि आमजन की समस्याओं को समय पर हल करने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जनदर्शन में शामिल लोगों ने सांसद के इस कदम का स्वागत किया और कहा कि नियमित रूप से इस तरह का कार्यक्रम होने से आम जनता की आवाज सीधे उनके प्रतिनिधि तक पहुंचती है। कार्यक्रम के दौरान वातावरण पूरी तरह से संवाद और समाधान पर केंद्रित रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments