17.1 C
Bilāspur
Saturday, February 28, 2026
spot_img

आदिवासी समाज प्रमुखों संग बैठक में बैठे श्री आर्या,समस्याएं सुनीं, सकारात्मक समाधान का दिलाया भरोसा

केन्द्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्या ने मंथन सभाकक्ष में आदिवासी समाज प्रमुखों की बैठक ली। करीब दो घंटे चली इस बैठक में उन्होंने समाज प्रतिनिधियों की समस्याएं विस्तार से सुनीं और ज्ञापन भी लिया। श्री आर्या ने कहा कि मिले सुझाव कानूनी व संवैधानिक मुद्दों से जुड़े हैं, जिन्हें राष्ट्रपति और राज्यपाल के ध्यान में लाकर सकारात्मक समाधान की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।

बैठक में विभिन्न समाज प्रमुखों ने आरक्षण पालन, फर्जी जाति प्रमाणपत्र पर कार्रवाई, भूमि हस्तांतरण, वनाधिकार पट्टा, स्थानीय भर्ती नियम, छात्रवृत्ति व शिष्यवृत्ति संबंधी मांगों के साथ धर्मांतरण रोकने और हसदेव जंगल की कटाई रोकने जैसी कई महत्वपूर्ण समस्याएं रखीं। इस अवसर पर लोक सेवा आयोग अध्यक्ष संत कुमार नेताम, प्रदेश व जिला स्तर के आदिवासी संगठनों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles