
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्या तीन दिवसीय प्रवास पर बिलासपुर पहुंचे। सर्किट हाउस में कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह ने उनका आत्मीय स्वागत किया। कलेक्टर ने उन्हें केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी, वहीं एसएसपी ने जिले की कानून व्यवस्था की स्थिति से अवगत कराया।श्री आर्या ने मंथन सभाकक्ष में आदिवासी समाज के प्रमुखों से मुलाकात कर समस्याएं सुनीं। वे 15 सितंबर को सीपत रोड स्थित आदिवासी कन्या छात्रावास में सिकल सेल एनीमिया जांच शिविर व युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद रेलवे कर्मचारियों से मुलाकात, वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक और शाम को प्रेस वार्ता में हिस्सा लेंगे।




