प्रेस क्लब रतनपुर के प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे डिप्टी सीएम अरुण साव प्रेस क्लब भवन के लिए 15 लाख की घोषणा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिला सम्मान

राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब रतनपुर द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम अरुण साव और विधायक अटल श्रीवास्तव ने मां महामाया देवी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस मौके पर डिप्टी सीएम ने प्रेस क्लब भवन निर्माण के लिए 15 लाख रुपये देने की घोषणा की।समारोह में समाज व नगर का गौरव बढ़ाने वाली हस्तियों को श्रीफल, मोमेंटो और माता रानी की चुनरी देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विजेताओं को प्रथम पुरस्कार 11,001 रुपये, द्वितीय 7,001 रुपये और तृतीय 5,001 रुपये की राशि विधायक अटल श्रीवास्तव ने प्रदान की।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने प्रेस क्लब की पहल को सराहते हुए कहा कि यह समाज में जागरूकता और सामाजिक सरोकार का अनुकरणीय उदाहरण है। उन्होंने उपस्थित प्रतिभावान बच्चों का हौसला बढ़ाया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles