24.3 C
Bilāspur
Tuesday, April 7, 2026
spot_img

छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई शुरू, कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट,गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा, मौसम विभाग ने दी सावधानी बरतने की सलाह

छत्तीसगढ़ में मानसून विदाई की ओर है। पिछले दिनों लगातार बारिश के बाद अब मौसम का रुख बदलने लगा है। हालांकि आज यानी 15 सितंबर को प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र, रायपुर के अनुसार मानसून की विदाई रेखा फिलहाल राजस्थान से गुजर रही है और अगले कुछ दिनों में इसका असर और तेज होगा।वहीं प्रदेश के मौसम पर उत्तर तेलंगाना से दक्षिण महाराष्ट्र तक बनी द्रोणिका का प्रभाव दिख रहा है।मौसम विभाग ने महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों में वज्रपात और तेज हवाओं के साथ बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।कांकेर, धमतरी, बलौद, राजनांदगांव और गरियाबंद में मध्यम वर्षा की संभावना है।लोगों को सलाह दी गई है कि वज्रपात के समय खुले मैदान, पेड़ के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े न हों और सुरक्षित स्थानों पर रहें।विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियाँ घटेंगी और मानसून की विदाई तेज होगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles