जांजगीर पुलिस ने व्यापारी लूटकांड का किया पर्दाफाश7 दिन में 10.44 लाख नगद व बाइक बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार

चौकी नैला क्षेत्र में गणेश विसर्जन की रात 06 सितंबर को एक व्यापारी से चाकू की नोक पर 10 लाख रुपये लूटने वाले शातिर लुटेरों को पुलिस ने महज 7 दिन में पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों से पूरी लूटी रकम 10.44 लाख रुपये और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर ली है।घटना के बाद पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय, एएसपी उमेश कुमार कश्यप और सीएसपी कविता ठाकुर खुद मौके पर पहुंचे थे।

तत्काल 4 अलग-अलग टीमें बनाई गईं, जिन्होंने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जांच और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।पुलिस जांच में सामने आया कि व्यापारी का पूर्व नौकर ही इस लूट का मास्टरमाइंड था। उसने अपने साथियों मुकेश सूर्यवंशी और नितेश पंडित उर्फ विक्की के साथ मिलकर वारदात की प्लानिंग की थी। मौका मिलते ही आरोपियों ने व्यापारी को रास्ते में रोककर चाकू की नोक पर बैग से पैसे लूट लिए।गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में पहले की एक शराब दुकान में चोरी की वारदात को भी कबूल किया है। पुलिस ने तीनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस सफलता में एएसपी उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में साइबर टीम और नैला-चांपा पुलिस की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles