
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल वाणिज्य विभाग ने यात्रियों को डिजिटल सुविधाओं से जोड़ने के लिए रेलवन ऐप का प्रचार-प्रसार अभियान शुरू किया है। इसके तहत आज उसलापुर स्टेशन में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ।अभियान के दौरान यात्रियों को टिकट बुकिंग, लाइव ट्रेन स्टेटस, आरक्षण विवरण, रिफंड और शिकायत निवारण जैसी सुविधाओं की जानकारी दी गई। यात्रियों को मौके पर ऐप इंस्टॉल करने के लिए प्रेरित भी किया गया।यात्रियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह ऐप रेल यात्रा को आसान और सुविधाजनक बनाता है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि अभियान अन्य स्टेशनों पर भी चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक यात्री इसका लाभ ले सकें।




