
भाटापारा शहर में बैंक से निकाले गए ₹5 लाख की उठाईगिरी के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी अनीश साहू निवासी शांति नगर को गिरफ्तार कर लिया है।दिनांक 16 सितंबर को प्रार्थी सचिन सचदेव बैंक ऑफ बड़ौदा से ₹9.95 लाख निकालकर घर जा रहा था, तभी अंडरब्रिज के पास आरोपियों ने बैग से ₹5 लाख का बंडल पार कर दिया था। घटना सीसीटीवी में कैद हुई थी।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले ही 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर ₹3,19,500 बरामद कर लिया था। फरार आरोपी अनीश साहू को गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर पकड़ा गया।आरोपी से पूछताछ में अपराध स्वीकारने पर ₹68,500 की रकम बरामद की गई। इस तरह अब तक मामले में कुल 4 आरोपी गिरफ्तार कर ₹3,88,000 रकम जब्त की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।




