
थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आगडीह में बेटे ने अपने ही पिता की पत्थर से मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।जानकारी के अनुसार मृतक बंधु राम मेहनत मजदूरी करता था और आए दिन उसका बेटे दीपक राम से विवाद होता रहता था। 17 सितम्बर की रात विवाद के दौरान दीपक ने आवेश में आकर पिता पर पत्थर से वार कर हत्या कर दी।घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा और पोस्टमॉर्टम कराया। डॉक्टर की रिपोर्ट में सिर पर चोट से मृत्यु होना बताया गया। हत्या में प्रयुक्त पत्थर भी जप्त किया गया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी बेटे ने अपराध स्वीकार कर लिया है। मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष तिवारी समेत पुलिस टीम की तत्परता से आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।




