Homeहमर बिलासपुरबस्तर ओलंपिक के लिए आज से शुरू हुआ पंजीयन उप मुख्यमंत्री अरुण...

बस्तर ओलंपिक के लिए आज से शुरू हुआ पंजीयन उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दंतेवाड़ा से कार्यक्रम की औपचारिक शुरूआत की

बस्तर संभाग में अक्टूबर-नवंबर में आयोजित होने वाले बस्तर ओलंपिक के लिए आज से पंजीयन प्रारंभ हो गया। उप मुख्यमंत्री और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने दंतेवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में दौड़-भाग और खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए पंजीयन की औपचारिक शुरूआत की। इस वर्ष दो लाख खिलाड़ियों के पंजीयन का लक्ष्य रखा गया है, जबकि पिछले वर्ष इसमें 1.62 लाख खिलाड़ी शामिल हुए थे।

श्री अरुण साव ने कहा कि बस्तर ओलंपिक से क्षेत्र की दशा और दिशा बदल रही है और यह विश्व मानचित्र पर बस्तर की अलग पहचान स्थापित करेगा। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने की बात कही और अधिक से अधिक लोगों से पंजीयन में भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम में विधायक, अधिकारी और गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे और दंतेवाड़ा जिले के विकास के लिए पांच करोड़ रुपए की घोषणा की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments