20.7 C
Bilāspur
Thursday, February 26, 2026
spot_img

गणेश उत्सव में सुगम यातायात व्यवस्था और स्वच्छता बनाए रखने वाली समितियों का सम्मान बिलासपुर पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से पदाधिकारियों को प्रशंसा पत्र और श्रीफल भेंट कर किया सम्मानित

बिलासपुर पुलिस ने गणेश पूजा पर्व के दौरान पंडालों के आसपास सुरक्षित और सुगम यातायात सुनिश्चित करने, स्वच्छता बनाए रखने और सुरक्षा मानकों का पालन कराने वाले आयोजक समितियों को सम्मानित किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने निर्देश दिए थे कि समितियां स्वयंसेवकों के माध्यम से पीक आवर में यातायात और मार्ग व्यवस्था में सहयोग करें और विसर्जन के दौरान शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करें।

राजेंद्र नगर, महाकाल, मां दुर्गा, भोलेनाथ, विनायक, श्री साईं, युवा मित्र, छत्तीसगढ़, आशीर्वाद, संकल्प और वायरलेस बाल गणेश उत्सव समितियों को उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रशंसा पत्र एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। पुलिस ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान भी ऐसे समन्वयपूर्ण प्रयास करने वाली समितियों को भविष्य में सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles