
सरकंडा थाना क्षेत्र में 10वीं कक्षा की नाबालिग से मोहल्ले के युवक गोल्डी उर्फ छत्रपाल केंवट द्वारा जुलाई 2025 से लगातार दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया। परिजनों को बताने पर आरोपी ने पीड़िता को मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी थी।रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई और सिर्फ 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपी पर पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।




