Homeहमर बिलासपुरमहामाया की नगरी रतनपुर में भैरव बाबा मंदिर में नवरात्र की धूम,ज्योति...

महामाया की नगरी रतनपुर में भैरव बाबा मंदिर में नवरात्र की धूम,ज्योति कलश प्रज्वलन और विशेष पूजा-अर्चना के साथ भक्तों ने लिया माता का आशीर्वाद

छत्तीसगढ़ की धार्मिक नगरी रतनपुर में नवरात्र पर्व की भक्ति पूर्ण धूम देखी जा रही है। महामाया मंदिर से पहले स्थित ऐतिहासिक भैरव बाबा मंदिर में भी नवरात्र का पर्व बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मंदिर परिसर में ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए हैं और रोजाना विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है।मंदिर के पुजारी योगेश्वर अवस्थी ने जानकारी दी कि इस बार माता गज पर विराजमान होकर आई हैं, जिसे शुभ संकेत माना जा रहा है। उनका कहना है कि गज पर आगमन खेती और वर्षा के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। उन्होंने आगे बताया कि इस बार विशेष संयोग बन रहा है — नवरात्रि में कुल 10 दिन पड़ रहे हैं, जो कि आमतौर पर 9 ही होते हैं। नमक की तिथि को अलग मानते हुए यह एक अतिरिक्त दिन भक्तों को माता की भक्ति के लिए प्राप्त हुआ है।रतनपुर में नवरात्र के दौरान भक्त पूरी श्रद्धा से माता की आराधना में लीन रहते हैं। दूर-दराज से श्रद्धालु यहां पहुंचकर माता का आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। धर्म और आस्था से परिपूर्ण यह आयोजन पूरे क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा और भक्तिभाव का संचार कर रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments