
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल ने आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ जैसे त्यौहारों पर यात्रियों की सुरक्षा व भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को बिलासपुर स्टेशन में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के मार्गदर्शन में वाणिज्य विभाग, आरपीएफ और सिविल डिफेंस की टीमों ने संयुक्त मॉक ड्रिल कर भीड़ प्रबंधन, यात्री आवाजाही और सुरक्षा उपायों का अभ्यास किया।

इस दौरान यात्रियों को लाउड हेलर और उद्घोषणा प्रणाली के जरिए लाइन से चलने, टिकट लेकर यात्रा करने और मोबाइल ऐप से टिकट बुक करने की जानकारी दी गई। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को आश्वस्त किया कि त्यौहारों के दौरान उनकी यात्रा सुरक्षित, सुगम और आरामदायक होगी।


