रेलवे में मनाया जा रहा स्वच्छोत्सव अभियान महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने दिलाई स्वच्छता की शपथ

भारतीय रेलवे 17 सितंबर से 1 अक्टूबर 2025 तक स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता ही सेवा अभियान को स्वच्छोत्सव के रूप में मना रहा है। इसी कड़ी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ज़ोन और बिलासपुर मंडल में भी रोज़ाना अलग-अलग थीम पर स्वच्छता और जन-जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। गुरुवार को बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर इस अभियान के तहत एक विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश, ज़ोन और मंडल के वरिष्ठ अधिकारी, डीआरएम राजमल खोईवाल और बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी शामिल हुए। सभी ने मिलकर स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म और रेलवे ट्रैक पर साफ-सफाई की।महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि यह हमारी जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि हर व्यक्ति को अपने कार्यस्थल, निवास और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी लेनी होगी। प्रधानमंत्री के आह्वान पर आज सभी ने एक घंटे का श्रमदान किया और यह प्रयास प्रतिदिन होना चाहिए।अभियान के दौरान अधिकारियों ने न सिर्फ रेलवे परिसर की सफाई की, बल्कि यात्रियों और आम नागरिकों को भी स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई। साथ ही लोगों को यह संदेश दिया कि गंदगी फैलाने के बजाय उसे रोकना ही सबसे बड़ा योगदान है। रेलवे का मानना है कि ऐसे प्रयासों से न सिर्फ स्टेशन बल्कि पूरे शहर में स्वच्छता का संदेश जाएगा।स्वच्छोत्सव अभियान के तहत 1 अक्टूबर तक हर दिन अलग-अलग थीम पर कार्यक्रम होंगे। रेलवे प्रशासन का विश्वास है कि महाप्रबंधक तरुण प्रकाश के नेतृत्व में यह अभियान यात्रियों और आम जनता में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और ज़िम्मेदारी की भावना को और भी मजबूत करेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles