युवा कांग्रेस ने किया बिजली बिल जलाओ आंदोलन,उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

महंगी बिजली और दोगुने बिजली बिलों के विरोध में सोमवार को बिलासपुर में बड़ा प्रदर्शन किया गया। जिला शहर युवा कांग्रेस के नेतृत्व में यह आंदोलन इंदु चौक स्थित बिजली कार्यालय के सामने आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार को जनता की बढ़ती परेशानी से अवगत कराना है।

आंदोलन के संबंध में जानकारी देते हुए जिला शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष शेरू असलम ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लगातार बिजली दरों में वृद्धि की जा रही है, जिससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है।

इसके अलावा शहर में आए दिन बिजली कटौती से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनता की इन समस्याओं को देखते हुए बिजली बिल जलाओ अभियान चलाया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता प्रतीकात्मक रूप से बिजली बिलों को जलाकर विरोध दर्ज किये।

युवा कांग्रेस का कहना है कि जब तक सरकार बिजली दरों में कमी नहीं करती और नियमित आपूर्ति सुनिश्चित नहीं करती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। युवा कांग्रेस का यह कदम आगामी समय में प्रदेश की राजनीति में बिजली मुद्दे को और तेज करने वाला माना जा रहा है। अब देखना यह होगा कि सरकार इस विरोध के बाद आम जनता को राहत देने के लिए क्या कदम उठाती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles