
बिलासपुर के आरक्षक स्वर्गीय रामनारायण सिंह की सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर पुलिस सैलरी पैकेज अंतर्गत बीमा दावा स्वीकृत हुआ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह और भारतीय स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक ने उनकी पत्नी पूनम सिंह ठाकुर व पुत्र सुरेंद्र सिंह ठाकुर को 1 करोड़ रुपये का चेक प्रदान किया।


