Homeहमर बिलासपुरमुंगेली नाका पर सिटी बस ने बाइक सवार को कुचला, चालक फरार...

मुंगेली नाका पर सिटी बस ने बाइक सवार को कुचला, चालक फरार शहर में बसों की तेज रफ्तार पर ट्रैफिक पुलिस की खामोशी सवालों के घेरे में

सोमवार को मुंगेली नाका के शेफर स्कूल के पास काम पर जा रहे योगेश कश्यप की बाइक को सिटी बस ने गलत साइड से टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर में योगेश उछलकर बस के शीशे से जा टकराए और गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें CIMS अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है, लेकिन बस चालक घटना स्थल छोड़कर फरार हो गया।स्थानीयों का आरोप है कि शहर में सिटी बसें नियम तोड़कर तेज रफ्तार से चलती हैं, जबकि अन्य दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों पर कड़ी निगरानी और चालान व्यवस्था लागू होती है। यही वजह है कि आम नागरिकों के लिए सुरक्षा गंभीर खतरे में पड़ गई है।शहर में ट्रैफिक पुलिस की यह ढीलखोरी सवालों के घेरे में है। लोग पूछ रहे हैं कि क्या सिटी बसों को विशेष रियायत दी गई है, जिससे नियम तोड़ने पर भी कार्रवाई नहीं होती। सड़क हादसे ने इस भेदभाव और सुरक्षा चूक को बेनकाब कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments