Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर में गूंजेगा विजयादशमी का उल्लास, कई मैदानों पर होगा रावण दहन...

बिलासपुर में गूंजेगा विजयादशमी का उल्लास, कई मैदानों पर होगा रावण दहन रेलवे इंस्टिट्यूट मैदान में पहली बार रावण के साथ मेघनाद-कुंभकर्ण का भी पुतला दहन

बिलासपुर में इस बार विजयादशमी पर रावण दहन का नजारा और भी भव्य होगा। हिंदुस्तानी सेवा समाज द्वारा रेलवे इंस्टिट्यूट मैदान में लगातार 75 वर्षों से हो रहे दशहरा उत्सव को इस बार अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। खास बात यह होगी कि यहाँ 65 फीट के रावण के साथ मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले भी बनाए गए हैं। यानी पहली बार एक साथ तीन पुतलों का दहन किया जाएगा।समिति ने इस खास अवसर के लिए भव्य मंचन की तैयारी की है। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अमर अग्रवाल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक और डीआरएम सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे। अमृत महोत्सव के इस आयोजन को ऐतिहासिक बताया जा रहा है।इसके अलावा शहर में अलग-अलग स्थानों पर भी रावण दहन होगा। पुलिस मैदान में शाम 7 बजे, लाल बहादुर स्कूल मैदान में 7:30 बजे 60 फीट ऊँचे रावण का दहन और पुराने बस स्टैंड में रात 8 बजे पुतला दहन किया जाएगा। इन आयोजनों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक जुटेंगे।साइंस कॉलेज मैदान में रात 8 बजे 101 फीट ऊँचे रावण का दहन मुख्य आकर्षण रहेगा। यहाँ केंद्रीय मंत्री तोमर साहू और भाजपा विधायक विशेष अतिथि होंगे। सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को देखने हजारों लोग पहुँचेंगे। इस तरह विजयादशमी पर बिलासपुर में आस्था और परंपरा का अनोखा संगम दिखाई देगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments