दुर्गा विसर्जन को लेकर बिलासपुर पुलिस अलर्ट,शहर में कड़े सुरक्षा इंतज़ाम, हर चौक-चौराहे पर निगरानी

नवरात्रि समापन के बाद अब दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियां जोरों पर हैं। बिलासपुर पुलिस ने इस मौके पर किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए हैं। शहरभर में पुलिस बल की तैनाती कर चौक-चौराहों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। हर साल की तरह इस बार भी बिलासपुर शहर में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटेंगे। भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए पुलिस ने पहले से ही सुरक्षा की योजना बनाई है। शहर के प्रमुख स्थानों और विसर्जन मार्गों पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

पुलिस ने बताया कि दुर्गा विसर्जन के दौरान विशेष गश्त और निगरानी रखी जाएगी। चौक-चौराहों पर सुरक्षा जवान मौजूद रहेंगे, ताकि किसी भी असामाजिक तत्व की गतिविधियों पर तुरंत रोक लगाई जा सके। पुलिस की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं और अप्रिय घटनाओं की आशंका को पूरी तरह टाला जा सके इसके लिए इंतज़ाम कड़े किए गए हैं।इस बार की सुरक्षा इसलिए भी अहम है क्योंकि बीते वर्षों में दुर्गा विसर्जन के दौरान कुछ अप्रिय घटनाएं सामने आई थीं। इन्हीं घटनाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने विशेष रणनीति तैयार की है।

शहर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी रखी जा रही है।एसएसपी ने कहा कि विसर्जन के दौरान कड़ी सुरक्षा के साथ ही ट्रैफिक प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। पुलिस का लक्ष्य है कि भक्तजन पूरी आस्था और शांति के साथ दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन कर सकें और किसी भी प्रकार की घटना न हो। बिलासपुर पुलिस की कड़ी सुरक्षा और निगरानी से श्रद्धालु शांतिपूर्वक दुर्गा विसर्जन कर पाएंगे। पुलिस ने चेतावनी दी है कि किसी भी असामाजिक घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles