
दशहरा पर्व के अवसर पर जिले के थानों में शस्त्रों की पूजा की परंपरा के तहत रतनपुर और सकरी थाने में विधि विधान से पूजा संपन्न हुई। यह परंपरा दशकों से चली आ रही है और इसे सुरक्षा उपकरणों का सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है।रतनपुर थाना में सभी अस्त्र-शस्त्रों की पहले सफाई की गई और उन्हें एक विशेष स्थान पर रखकर पूजन किया गया। इस दौरान पिस्टल, कारतूस, बंदूक, इंसास, एसएलआर और अन्य शस्त्रों का पंडित दीपक दुबे ने विधिपूर्वक पूजन किया।

थाना प्रभारी संजय सिंह राजपूत और स्टाफ पूरी तरह उपस्थित रहे।सकरी थाना में भी शस्त्र पूजन थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी तैनात रहे और सभी अस्त्र-शस्त्रों का विधिपूर्वक पूजन कर उन्हें सम्मान प्रदान किया गया।दोनों थानों के प्रभारी अधिकारियों ने बताया कि इस पूजा का उद्देश्य दशहरे के शुभ अवसर पर थानों के शस्त्रों का सम्मान करना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है। रतनपुर से वासीद अली की रिपोर्ट


