Homeहमर बिलासपुरचाकू लेकर घूम रहा युवक पकड़ाया तारबाहर पुलिस ने समय रहते की...

चाकू लेकर घूम रहा युवक पकड़ा या तारबाहर पुलिस ने समय रहते की कार्यवाही

बिलासपुर के तारबाहर थाना क्षेत्र में रोजी-रोटी के लिए मजदूरी करने वाला युवक राहुल कुर्रे उर्फ शाहिल, पिपरतराई कोटा का निवासी, चाकू लेकर किसी को मारने की नियत से घूम रहा था।स्थानीय कन्स्ट्रक्शन कॉलोनी के निवासियों ने पहले ही पुलिस को आवेदन देकर सूचित किया था कि कुछ असमाजिक तत्व घरों के पीछे घूम रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।तारबाहर पुलिस ने युवक को मौके से पकड़कर चाकू जब्त किया। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने अपनी नियत और इरादों की जानकारी पुलिस को दी।पुलिस ने बताया कि युवक के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले में आगे की जांच जारी है। इससे कॉलोनी में रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments