
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 4 अक्टूबर को जगदलपुर प्रवास पर बस्तर दशहरा एवं मुरिया दरबार में शामिल होंगे। इस दौरान वे महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त के रूप में 606 करोड़ 94 लाख रुपये की राशि प्रदेश की 64.94 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित करेंगे।

उल्लेखनीय है कि 1 मार्च 2024 से शुरू हुई इस योजना के अंतर्गत अब तक 19 किस्तों में 12,376 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे महिलाओं को दी जा चुकी है। 20वीं किस्त के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 12,983 करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगा, जो महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम है।


