Homeहमर बिलासपुरजांजगीर-चांपा में हसदेव नदी में डूबने से 3 लापता, 2 बचाए गए...

जांजगीर-चांपा में हसदेव नदी में डूबने से 3 लापता, 2 बचाए गए पिकनिक मनाने आए लोग नदी में उतरे, प्रशासन बचाव कार्य में जुटा

जांजगीर-चांपा जिले के पंतोरा चौकी अंतर्गत देवरी गांव में शनिवार शाम करीब 5 बजे हसदेव नदी में 5 लोग डूब गए। इनमें से अकलतरा के लक्ष्मी शंकर और बिलासपुर की मोनिका सिन्हा को बचा लिया गया, जबकि 3 लोग अभी भी लापता हैं। लापता लोगों में दो बिलासपुर और एक जांजगीर-चांपा निवासी शामिल हैं।मिली जानकारी के अनुसार सभी लोग पिकनिक मनाने नदी किनारे पहुंचे थे।

लापता लोगों की पहचान अंकुर कुशवाहा, स्वर्ण रेखा और आशीष भोई के रूप में हुई है। बलौदा तहसीलदार ने इस घटना की पुष्टि की है।सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम और नगर सेना के गोताखोर दल मौके पर पहुंच गए। अंधेरा होने के कारण बचाव अभियान में कठिनाइयां आ रही हैं, लेकिन प्रशासन लगातार खोज और बचाव कार्य कर रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments