छत्तीसगढ़ को मिला पहला राष्ट्रीय राजमार्ग टनल, सिर्फ 12 महीनों में निर्माण पूरा 2.79 किमी लंबी सुरंग से राज्य की सड़क और आर्थिक विकास की राह होगी आसान

छत्तीसगढ़ ने बुनियादी ढाँचे के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने सिर्फ 12 महीनों में राज्य की पहली राष्ट्रीय राजमार्ग सुरंग का निर्माण पूरा कर लिया है।यह 2.79 किलोमीटर लंबी ट्विन ट्यूब टनल रायपुर विशाखापट्टनम आर्थिक गलियारे का हिस्सा है और आमजन, व्यापार और उद्योग के लिए यात्रा और संपर्क को आसान बनाएगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह टनल छत्तीसगढ़ की सामाजिक-आर्थिक प्रगति और पर्यटन को नई दिशा देगा। उन्होंने कहा कि सड़क एवं परिवहन अधोसंरचना प्रदेश की प्रगति की रीढ़ है और यह परियोजना समृद्ध और सशक्त छत्तीसगढ़ की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होगी।मुख्यमंत्री ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी और NHAI की टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत विजन के अनुरूप यह सुरंग आने वाली पीढ़ियों के लिए विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles