
जशपुर थाना बगीचा पुलिस ने झगरपुर तितली पहरी रोड पर हुई लूट का खुलासा करते हुए कैलाश यादव उर्फ कृष्णा यादव और पहलू राम को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने प्रार्थी की हीरो ड्रीम मोटर सायकल और मोबाइल फोन लूटे थे।पुलिस ने लाल रंग की स्विफ्ट डिजायर कार और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपियों को पकड़ कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी संतलाल आयाम, सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र मिंज, अनिल कुमार कामडे और आरक्षक मुकेश पांडे का विशेष योगदान रहा।




