Homeहमर बिलासपुरमामूली विवाद में पुत्र ने पिता की कर दी हत्या, सकरी पुलिस...

मामूली विवाद में पुत्र ने पिता की कर दी हत्या, सकरी पुलिस ने चंद घंटे में किया गिरफ्तारबांस के डंडे से हमला कर पिता की जान ली, आरोपी बेटा जेल भेजा गया

सकरी थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मामूली विवाद में बेटे ने अपने पिता की बांस के डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना ग्राम खजुरी नवागांव की है, जहाँ आरोपी राजेश उर्फ टिल्ली यादव ने अपने पिता हरप्रसाद यादव के सिर पर वार किया था।घायल पिता को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रार्थी मनमोहन भारद्वाज की रिपोर्ट पर थाना सकरी में बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर विशेष टीम बनाकर आरोपी को चंद घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया। पूरी कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में की गई। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments