
नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 13वीं राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप का शुभारंभ शुक्रवार को गुरु नानक इंग्लिश सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भिलाई में हुआ। यह तीन दिवसीय आयोजन न्यू गतका स्पोर्ट्स एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ के सहयोग से किया जा रहा है।

इस प्रतियोगिता में देशभर के 12 राज्यों से 500 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। समापन समारोह 12 अक्टूबर को होगा, जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को खेल सुविधाएँ और नकद इनाम दिया जाएगा। आयोजन को विभिन्न गुरुद्वारों, सिख पंचायतों और सामाजिक संस्थाओं का सहयोग प्राप्त है।


