
शहर के सबसे व्यस्त शनिचरी बाजार स्थित बिलासा चौक पर झुका हुआ बिजली का खंभा लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि नगर निगम को इसकी जानकारी तीन से चार दिन पहले ही दे दी गई थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।इस खंभे पर लगे बिजली तार और सीसीटीवी कैमरे भी किसी भी समय दुर्घटना को जन्म दे सकते हैं।

बाजार में रोजाना सैकड़ों लोग और वाहन गुजरते हैं, जिससे खतरा और बढ़ गया है। लोगों ने निगम प्रशासन की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर जल्द सुधार नहीं हुआ तो यह खंभा गिरकर किसी बड़ी अनहोनी का कारण बन सकता है। नागरिकों ने मांग की है कि प्रशासन तुरंत मौके पर टीम भेजकर मरम्मत कराए।


