
ऑपरेशन शंखनाद के तहत जशपुर पुलिस ने थाना तुमला और सिटी कोतवाली क्षेत्र से कुल 19 गौ वंश तस्करों के चंगुल से सुरक्षित छुड़ाए। थाना तुमला क्षेत्र में 15 और सिटी कोतवाली क्षेत्र में 4 गौ वंशों को मुक्त कराया गया। इस कार्यवाही में थाना तुमला व फरसाबहार पुलिस का संयुक्त योगदान रहा।थाना तुमला में गिरफ्तार चार आरोपियों कुमार यादव, राजकुमार साय, उपेन्द्र यादव और रोहित यादव के खिलाफ छ. ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धाराओं बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन शंखनाद के तहत गौ तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।


