
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने झगरपुर में कोलता समाज द्वारा आयोजित श्री श्री रणेश्वर रामचण्डी मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में वेदी पूजन कर माता का दुग्धाभिषेक किया। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में वित्त मंत्री, सांसद, पूर्व मंत्री और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कोलता समाज में मान्यता है कि श्री राम ने लंका विजय से पूर्व माता चण्डी का आशीर्वाद लिया था, तभी से माता ‘रणेश्वर रामचण्डी’ के नाम से विख्यात हैं।


