
4 अक्टूबर को मैग्नेटो मॉल में पुलिस वाहन पार्क करते समय बी.आई.एस. सिक्योरिटी सर्विसेज के गार्ड जीवन कुमार डहरिया ने शासकीय चालक और गनमैन के साथ अभद्र व्यवहार किया। मौके पर उसने आम नागरिकों के साथ भी विवाद किया और समझाने पर हुज्जतबाजी जारी रखी। घटना की सूचना तुरंत थाना सिविल लाइन को दी गई।जांच में पता चला कि डहरिया बिना चरित्र सत्यापन के नियुक्त था और उसके खिलाफ पहले भी तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। थाना सिविल लाइन ने गार्ड के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है और सिक्योरिटी एजेंसी को नोटिस जारी कर सुधारात्मक कदम उठाने को कहा गया है।


