
पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में इंस्टीट्यूट देवरी रोड में साइबर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ।थाना प्रभारी प्रवीण मिंज ने छात्रों-शिक्षकों को साइबर अपराध से सावधान रहने, संदिग्ध कॉल-लिंक से बचने और बैंक डिटेल साझा न करने की समझाइश दी।उन्होंने बताया कि किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 पर कॉल करें। साथ ही सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा न करने और पासवर्ड सुरक्षित रखने की सलाह दी गई।


