Homeहमर बिलासपुरकलेक्टर एवं वनमंडलाधिकारी कॉन्फ्रेंस शुरू, मुख्यमंत्री कर रहे वन विभाग के कार्यों...

कलेक्टर एवं वनमंडलाधिकारी कॉन्फ्रेंस शुरू, मुख्यमंत्री कर रहे वन विभाग के कार्यों की समीक्षावन मंत्री केदार कश्यप और शीर्ष अधिकारी मौजूद, योजनाओं की प्रगति पर होगी गहन चर्चा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में कलेक्टर एवं वनमंडलाधिकारी कॉन्फ्रेंस की शुरुआत हुई। बैठक में वन विभाग से जुड़ी योजनाओं, संरक्षण कार्यों और क्षेत्रीय प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की जा रही है।इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप, मुख्य सचिव विकास शील, अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह और प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख व्ही. श्रीनिवास राव सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हैं।बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों में वन क्षेत्र के विकास, हरित आवरण बढ़ाने, वन्यजीव संरक्षण और वन अधिकार पट्टों के प्रभावी क्रियान्वयन जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की जा रही है।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से जमीनी स्तर पर योजनाओं के परिणाम सुनिश्चित करने और आमजन के हित में कार्यों की पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments