
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत के तहत शासन के निर्देशानुसार जिले में निशुल्क शिविर आयोजित किया गया, जिसमें हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। योजना के अनुसार प्रत्येक परिवार को पाँच लाख रुपए तक का इलाज मुफ्त मिलेगा, जबकि सत्तर वर्ष से अधिक आयु के हितग्राहियों को इसी सीमा में विशेष लाभ मिलेगा।शासकीय उचित मूल्य दुकानदार संघ के जिलाध्यक्ष रवि कुमार परियानी ने बताया कि जिन हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड या बंधन कार्ड नहीं बना था, उनके लिए शिविर का आयोजन राशन दुकानों पर किया गया। इसमें सभी हितग्राही नि:शुल्क लाभ ले सके और केवाईसी समेत आयुष्मान कार्ड निर्माण कराए गए।इस शिविर में सैकड़ों हितग्राहियों ने अपना कार्ड बनवाया और शासन की इस पहल से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिली।


