
गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के छात्र सार्थक मिश्रा और सुदीप शास्त्री ने 13 अक्टूबर 2025 से विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ भूख हड़ताल शुरू कर दी है। दोनों छात्रों का आरोप है कि उन्हें बिना कारण प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

सार्थक मिश्रा ने बताया कि उन्होंने MA Economics में प्रवेश लिया था, लेकिन टीसी जमा न करने के कारण उनका एडमिशन निरस्त कर दिया गया। वहीं, सुदीप शास्त्री, जो बीसीसी कंप्यूटर साइंस 6वें सेमेस्टर में अध्ययनरत हैं, को भी बिना वजह प्रवेश पर रोक लगा दी गई।

छात्रों ने कहा कि विभागाध्यक्ष ने उनके पत्र का जवाब देने से स्पष्ट इंकार कर दिया।छात्र प्रशासन से अपील कर रहे हैं कि सुदीप शास्त्री का टीसी वापस लेकर प्रवेश बहाल किया जाए और उनके ऊपर से प्रवेश प्रतिबंध हटाया जाए।

दोनों ने चेतावनी दी है कि जब तक सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती, भूख हड़ताल जारी रहेगी।


