
थाना सिविल लाइन क्षेत्र के श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित नाले में रविवार को एक अज्ञात पुरुष का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।जांच के दौरान मृतक की पहचान धर्मप्रकाश उर्फ नागपुर पिता जागेश्वरी निवासी मगरपारा मरार गली के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि शव पर किसी प्रकार के चोट या हिंसा के निशान नहीं पाए गए हैं।थाना सिविल लाइन पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।


