Homeहमर बिलासपुरदीपावली से पहले बिजली विभाग का प्री-मेंटेनेंस अभियान,13 से 17 अक्टूबर तक...

दीपावली से पहले बिजली विभाग का प्री-मेंटेनेंस अभियान ,13 से 17 अक्टूबर तक अलग-अलग इलाकों में रहेगी बिजली बंद

दीपावली से पहले शहर में बिजली विभाग ने प्री-मेंटेनेंस अभियान शुरू कर दिया है। नवरात्रि के दौरान रुके हुए कार्यों को अब तेजी से पूरा किया जा रहा है, ताकि त्योहार के समय बिजली की सप्लाई निर्बाध बनी रहे।13 से 17 अक्टूबर तक रोजाना सुबह 10:30 से दोपहर 2:30 बजे तक अलग-अलग इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। सोमवार को उसलापुर, मंगलवार को मंगला, बुधवार को भारतीय नगर, गुरुवार को अल्का एवेन्यू और शुक्रवार को नेहरू नगर उपकेंद्र में मरम्मत कार्य होगा।इस दौरान ट्री कटिंग, लूज जंपर सुधार और ट्रांसफार्मर जांच जैसे काम किए जाएंगे। बिजली विभाग का कहना है कि यह कार्य दीपावली से पहले सभी इलाकों की लाइन और उपकेंद्रों को दुरुस्त करने के लिए किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments