Homeहमर बिलासपुरसब्जी काटने की चाकू दिखाकर की लूट, सिविल लाइन पुलिस ने ऑटो...

सब्जी काटने की चाकू दिखाकर की लूट, सिविल लाइन पुलिस ने ऑटो चालक समेत दो आरोपियों को किया गिरफ्तार ऑटो और चाकू बरामद, लूटी गई रकम में से 250 रुपए जब्त

थाना सिविल लाइन पुलिस ने ऑटो चालक मोहितपुरी गोस्वामी उर्फ शीनू और उसके साथी राजकुमार मानिकपुरी उर्फ बहरा को लूटपाट के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सब्जी काटने की चाकू दिखाकर एक व्यक्ति से 1450 रुपए लूटे थे।घटना 31 अगस्त 2025 की रात की है, जब पीड़ित अपने बीमार भाई को लेकर उसलापुर रेलवे स्टेशन से बहतराई लौट रहा था।

इसी दौरान ऑटो चालक ने वाहन को सुनसान गलियों की ओर मोड़ दिया और चाकू दिखाकर धमकाते हुए नकदी लूट ली।शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की। जांच में सीसीटीवी फुटेज और आरटीओ से जानकारी लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने लूटी गई रकम में से 250 रुपए, घटना में प्रयुक्त ऑटो और सब्जी काटने की चाकू जब्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments