
नगर निगम का अतिक्रमण निवारण दस्ता एक बार फिर विवादों में है। ठेला व्यापारी दीपक कुमार ने आरोप लगाया कि तीन दिन पहले जब उसका ठेला निगम द्वारा जब्त किया गया, तब से वह तहसील, निगम मुख्यालय और मिशन हॉस्पिटल स्थित अतिक्रमण शाखा के चक्कर काट रहा है।दीपक कुमार ने बताया कि ठेला छुड़ाने के लिए 3-4 हजार रुपये की मांग की गई और जब ठेला लौटा, तो उसमें से आधा सामान गायब था।

उनका कहना है कि यह मामला पहले से चल रहे कई विवादों से मेल खाता है, जिसमें जप्त सामानों के गायब होने की शिकायतें भी सामने आई हैं।इस पूरे घटनाक्रम ने नगर निगम प्रशासन की छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विरोधाभासी आरोपों और शिकायतों के बावजूद, अतिक्रमण दस्ता पर अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे गरीब ठेलों के कारोबारियों की परेशानियां बढ़ती नजर आ रही हैं।


