मरवाही पुलिस की बड़ी कार्रवाई — गौवंश तस्करी करते अंतरराज्यीय पशु तस्करी गिरोह के छह आरोपी गिरफ्तार ग्राम नाका के जंगल में की गई घेराबंदी में मरवाही पुलिस को मिली सफलता

थाना मरवाही पुलिस ने अंतरराज्यीय पशु तस्करी पर एक और बड़ी कार्यवाही करते हुए सक्रिय तस्करों के गिरोह का भंडाफोड़ किया है। थाना मरवाही क्षेत्र के ग्राम बहरीझोरकी नाका के जंगल में, गौ सेवकों और ग्रामीणों की मदद से की गई सटीक घेराबंदी के दौरान छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा कुल तेरह मवेशियों को सुरक्षित बरामद किया गया।पुलिस को सूचना ग्राम मटियाडांड से कुछ तस्कर अवैध रूप से मवेशी लेकर बहरीझोरकी नाका की ओर जा रहे हैं। मवेशियों को बिना किसी दस्तावेज, स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, कलेक्टर से अनुज्ञा पत्र या वैध लाइसेंस के माध्यम से अवैध रूप से दूसरे राज्य मध्यप्रदेश के बरघाट-लपटा-गढ़ही मार्ग की ओर ले जा रहे थे, जहां से उन्हें बूचड़खानों तक भेजे जाने की तैयारी थी।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे यह कार्य पिछले कई वर्षों से कर रहे हैं और मुख्य रूप से अर्जुन राठौर इस गिरोह का सक्रिय सदस्य है। आरोपियों से मौके पर 11 मवेशी, 5 रस्सी एवं 5 लाठी बरामद की गईं।सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना मरवाही में धारा 4, 6, 10 छ.ग. कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम 2004, धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम बी.एन.एस. के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है। मुख्य आरोपी अर्जुन सिंह राठौर लंबे समय से अंतरराज्यीय स्तर पर गौवंश तस्करी में सक्रिय पाया गया है, जिसकी गिरफ्तारी से तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। प्रकरण में एंड टू एंड इन्वेस्टिगेशन करते हुए आगे और भी गिरफ्तारियां किए जाने की संभावना है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles