
धुरीपारा मंगला की दुलारी प्रधानमंत्री आवास योजना से मिले पक्के घर में पहली बार दिवाली मनाने जा रही हैं। पहले उनका कच्चा घर बारिश में टपकता था, अब मजबूत छत और साफ-सुथरी रसोई के साथ उनका जीवन सुरक्षित हो गया है।

दुलारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताते हुए कहा अब डर नहीं, सिर्फ रोशनी है। सरकारी सहायता से बना यह घर उनके लिए सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बन गया है।


