
सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर केन्द्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा सरदार@150 यूनिटी मार्च का आयोजन किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि 31 अक्टूबर से 25 नवम्बर तक जिला स्तरीय और 26 नवम्बर से 6 दिसम्बर तक राष्ट्रीय पदयात्रा होगी। इस अभियान से युवाओं में एकता, आत्मनिर्भरता और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा मिलेगा।


