
तेलीबांधा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात नशे में धुत दो युवकों ने पुलिस चेकिंग पॉइंट तोड़ दिया और भागने की कोशिश में यातायात आरक्षक हेम कुमार पटेल को टक्कर मार दी। हादसे में आरक्षक गंभीर रूप से घायल हुए और अस्पताल में भर्ती हैं।

पुलिस ने बताया कि बलेनो कार सवार सिद्धांत दान और आदित्य चौधरी किसी क्लब से लौट रहे थे और नशे की हालत में थे। दोनों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया है और कार जब्त कर ली गई है।एएसपी प्रशांत शुक्ला ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और ऐसे लापरवाह चालकों पर सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस ने नागरिकों से नियमों का पालन करने और नशे में वाहन न चलाने की अपील की है।


