किकिरदा स्कूल में चला साइबर जनजागरूकता अभियान 150 विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी

राष्ट्रीय साइबर जागरूकता माह के तहत थाना बिर्रा पुलिस ने ग्राम किकिरदा हाई स्कूल में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS) के निर्देशन और एएसपी उमेश कुमार कश्यप व एसडीओपी यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में हुए इस कार्यक्रम में लगभग 150 छात्र-छात्राएं और शिक्षक शामिल हुए।

थाना प्रभारी बिर्रा ने छात्रों को ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट, फर्जी लिंक और एप डाउनलोड से बचने के उपाय बताए। साथ ही सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि साइबर अपराध की शिकायत तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर या वेबसाइट पर दर्ज कराई जा सकती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles