भूपेश बघेल ने उठाए सरकार की नक्सल नीति पर सवाल, अन्य राज्यों में आत्मसमर्पण पर साधा निशाना

पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने प्रदेश की नक्सल नीति पर सवाल उठाते हुए भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब रमन सिंह मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने दावा किया था कि वे छह महीने में नक्सलवाद को समाप्त कर देंगे। लेकिन इतने वर्षों बाद भी भाजपा की सरकारें सिर्फ दावे ही करती रहीं, नक्सल समस्या आज भी बनी हुई है।बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सवाल किया कि उन्होंने नक्सलवाद समाप्त करने के लिए अब तक कौन-सी नीतियां अपनाई हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के नक्सली तेलंगाना, महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में जाकर आत्मसमर्पण करते हैं, जबकि अपने ही राज्य में ऐसा नहीं करते। यह सवाल उठता है कि यदि प्रदेश सरकार की नीतियां इतनी प्रभावी हैं, तो नक्सली यहां आत्मसमर्पण क्यों नहीं करते?पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार केवल बयानबाजी में व्यस्त है और जमीनी स्तर पर नक्सलवाद की समस्या को लेकर कोई ठोस रणनीति नहीं बना पा रही है। उन्होंने राज्य सरकार से आग्रह किया कि वह सुरक्षा बलों और प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के बीच भरोसा कायम करने के लिए ठोस कदम उठाए, ताकि नक्सलवाद की समस्या का स्थायी समाधान निकले।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles