
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने दीपावली अवकाश के दौरान भी न्यायिक व्यवस्थाओं की समीक्षा जारी रखते हुए रायगढ़, खरसिया, सक्ती और जांजगीर-चांपा न्यायालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की, लंबित प्रकरणों की जानकारी ली और समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए।

मुख्य न्यायाधीश ने अधिवक्ताओं से भी संवाद किया और न्यायालयीन परिसर में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं जनसुविधा से संबंधित आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने पूर्व निरीक्षण में बताई गई कमियों के निराकरण पर संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण में रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव, संयुक्त रजिस्ट्रार एम.वी.एल.एन. सुब्रमण्यन और प्रोटोकॉल अधिकारी आर.एस. नेगी भी शामिल रहे।


