
सिमगा क्षेत्र में गौरा-गौरी विसर्जन के बाद शिवनाथ नदी में नहाने गए चार युवकों में से तीन की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक युवक को ग्रामीणों ने सुरक्षित बचा लिया।घटना करहुल गांव के पास चंदिया पथरा घाट की है।मृतकों में मुकेश साहू, उनके भाई दुलेश साहू और बिलासपुर के भावेश साहू शामिल हैं, जबकि युगल प्रसाद साहू को जीवित निकाल लिया गया।सूचना मिलते ही सिमगा थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और दो घंटे की मशक्कत के बाद तीनों शव बरामद किए। हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल है और पर्व की खुशियां मातम में बदल गईं।


