Homeहमर बिलासपुरग्राम खटियापाटी हत्याकांड: 5 आरोपियों को थाना सिटी कोतवाली ने किया गिरफ्तार...

ग्राम खटियापाटी हत्याकांड: 5 आरोपियों को थाना सिटी कोतवाली ने किया गिरफ्तार पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, दो अन्य गंभीर रूप से घायल

थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने ग्राम खटियापाटी में 17 अक्टूबर को हुई हत्या मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते हरीश शायर उर्फ भका की चाकू से हत्या की और दो अन्य युवकों को गंभीर चोटें पहुँचाईं।

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में घटनास्थल और गवाहों से पूछताछ, साक्ष्यों और साइबर सेल की मदद से आरोपियों का पता लगाया गया। पहले से ही दो आरोपी हिरासत में थे, जबकि शेष फरार थे।अब तक इस प्रकरण में कुल 7 आरोपी एक अपचारी बालक सहित गिरफ्तार हो चुके हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है और जांच विवेचना में है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments