Homeहमर बिलासपुरस्पा सेंटर की आड़ में चल रहे संगठित देह व्यापार का खुलासा,...

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे संगठित देह व्यापार का खुलासा, लोरेंज़ो स्पा एवं ली वेलनेस स्पा में पुलिस का छापामार कार्यवाही

स्मृतिनगर जुनवानी स्थित लोरेंजो स्पा एवं ली वेलनेस स्पा सेंटर के संचालकों द्वारा संगठित रूप से अवैध धन लाभ अर्जन हेतु स्पा में मसाज के नाम पर लड़कियों से देह व्यापार करवा रही है। पुलिस द्वारा उप पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में महिला थाना एवं स्मृतिनगर की टीम गठित कर पॉइंटर नियुक्त कर उसकी निशानदेही पर लोरेंज़ो स्पा एवं ली वेळनेस स्पा में दबिश दिया गया

जो मौके पर ली वेलनेस स्पा के संचालक धनेश्वर सेन एवं लोरेंजो स्पा के मैनेजर पवन पांडे की उपस्थिति में स्पा सेन्टर को चेक किया गया दोनों स्पा में संगठित रूप से बाहर की महिलाओं को रखकर ग्राहको को बुलाकर देह व्यापार कराया जाना पाया गया मौके पर दोनों स्पा के मैनेजर एवं संचालक के कब्जे से देह व्यापार से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री,एवं ग्राहको के विवरण से संबंधित रजिस्टर एवं अन्य सामग्री जब्त किया गया तलाशी के दौरान लोरेंजो स्पा के रूम में ग्राहक गौरव कोठारी निवासी दुर्ग एवं रचित दास को आपत्तिजनक हालत में पाया गया.

इसी प्रकार ली वेलनेस स्पा के कमरे से ग्राहक संतोष कुमार एवं अब्बास अली को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया है जिनके पास से आपत्तिजनक सामग्री जब्त किया गया है सभी 06 आरोपियों के विरूद्ध अनैतिक देह व्यपार निवारण अधिनियम 1956 की धारा 3,4,5,7 के तहत कार्यवाही किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments